नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के तहत निक्कु पासवान नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का आरोप है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, यह मामला 12 मार्च 2026 का है। इसी दिन एक महिला ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी निक्कु पासवान ने उसकी नाबालिग बेटी और भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।

भवानीपुर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 62/26, दिनांक 12 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 191(2), 191(3), 190, 126(2), 115(2), 74, 76 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निक्कु पासवान (पिता धर्मेंद्र पासवान), निवासी नगरपारा, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
