नवगछिया : क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस लगातार रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में कई ऑपरेशन जारी है। शुक्रवार को भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के कंचनपुर दियारा में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सनोज कुमार नामक आरोपी को गोली लगने से बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहा पर उनका इलाज जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया में लगातार हो रही थी लूट की घटना
भागलपुर के नवगछिया में लगातार लूट की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे थे। जिसको लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें एक अपराधियों को पैर में गोली लगी है। बताया यह भी जाता है कि नवगछिया पुलिस के गिरफ्त में और चार अपराधी है। टोटल 5 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिसमें 1 अपराधियों की पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अपराधी सनोज का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
![]()

घायल सनोज धमदाहा के हरिनकुल का है रहने वाला
मुठभेड़ ने में घायल सनोज यादव ने बताया कि वह बाइक से जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने गोली मार दी। घायल ने खुद को धमदाहा का हरिनकुल का रहने वाला बता रहा है। वहीं घायल का इलाज मायागंज में अस्तपाल में जारी है।
मई में एक ही जगह से हुई थी 7.91 लाख की लूट
नवगछिया में मई में ही 7:61 लाख रुपये की लूटी हुई थी। 29 मई को नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत ओवरब्रीज के पास मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के सोहरा टोला निवासी पिंटू कुमार पासवान से 1.30 लाख रुपये लूट लिया गया था। घटना के तुरंत बाद पीड़ित व्यवसायी ने मामले की सूचना नवगछिया पुलिस को दी। इससे पहले 15 मई को भी इसी जगह सीएसपी संचालक से 6.61 लाख रुपये की लूट हुई थी। इसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
