नवगछिया में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि घटना 16 फरवरी की है। उनकी नाबालिग बेटी घास लाने के लिए बहियार गई थी। आरोप है कि इसी दौरान Gopalpur प्रखंड के सुकटिया बाजार निवासी ढौरे शर्मा और रंगरा थाना क्षेत्र के उसरैहिया निवासी अजय कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार ने बताया कि परिजनों से सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है तथा पीड़िता को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।