नवगछिया में दिन भर स्थिति सामान्य लेकिन शाम ढलते ही लगा भीषण जाम-Naugachia News

NEWS

नवगछिया : नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन भर स्थिति सामान्य रही लेकिन शाम ढ़लते ही नवगछिया से लेकर कुर्सेला तक भयानक जाम लग गया. देर शाम राजमार्ग पर जाम लग जाने के बाद पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह से बौनी दिखी. नवगछिया से कुर्सेला तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे. संभावना व्यक्त की जा रही है कि शनिवार देर शाम लगे जाम के प्रभाव रविवार को भी हो सकता है. इधर दिन भर खास कर नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति सामान्य रही. पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार इसका कारण यह था कि दो दिनों से नवगछिया में बड़ी संख्या में वाहन भागलपुर जाने के लिए इंतजाररत थे

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– विक्रमशिला सेतु पर दिन भर लगता रहा जाम

– नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति में नहीं हो रहा है सुधार

– ट्रकों को भागलपुर की ओर से जाने से हालात कुछ हद तक हुए सामान्य

लेकिन भागलपुर प्रशासन की ओर से नो इंट्री लगा दिया गया था. ऐसी स्थिति में बड़ी संख्या में वाहनों के नवगछिया में रूके रहने के कारण लोगों को भयानक जाम का सामना करना पड़ा. शनिवार को सुबह से नो इंट्री खुलते ही नवगछिया में सड़कों की स्थिति वाहनों के चलने लायक हो गयी. दूसरी तरफ देर शाम रंगरा के पास ओवरटेकिंग के कारण जाम लगा और देखते ही देखते यह बड़ा रूप अख्तियार कर लिया है. रंगरा के थानाध्यक्ष अनि जवाहर लाल 12 पुलिस कर्मियों और एक टायगर मोबाइल की यूनिट के साथ जाम को नियंत्रित करने में लगे हुए थे लेकिन देर शाम सामाचार लिखे जाने तक जाम यथावत था.

विक्रमशिला सेतु पर दिन भर रह रह कर लगता रहा जाम

शनिवार को कमोवेश विक्रमशिला सेतु की हालत भी नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी ही रही. पुलिस पर दिन भर रह रह कर जाम लगता रहा. शनिवार को नवगछिया से भागलपुर जाने में दो से तीन घंटे का समय चार पहिया वाहनों को लग रहा था. हालांकि कुछ ऐसे भी चार चक्का वाहन चालक भी मिले जो तीन घंटे में भागलपुर से नवगछिया पहुंचे थे. नवगछिया क्ष्रेत्र के विक्रमशिला सेतु पर परवत्ता पुलिस देर रात तक जाम न लगे इसके लिए प्रयासरत थी.

नवगछिया जीरोमाइल और बस स्टैंड पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती

जाम को देखते हुए नवगछिया पुलिस ने नवगछिया जीरो माइल और बस स्टैंड के पास शनिवार को अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की थी. नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि कुछ मिला कर जाम की स्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं कही जा सकती है लेकिन पहले से बेहरत जरूर है. संभावना है कि आये दिन जाम को नियंत्रित कर लिया जायेगा.