नवगछिया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां सभी पुलिसकर्मी आजादी का जश्न मना रहे थे वहीं अपराधी अपराध करने की टोह में लगे थे। सोमवार 15 अगस्त को दोपहर में तेतरी जीरोमाइल से मधेपुरा जानेवाले बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर रेलवे ओवरब्रिज के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर गुरुथान कदवा निवासी बिहारी मण्डल की बाइक लूट ली। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने उसे हथियार के बट से पीटा। पास में रखे पैसे छीन लिए और फायर कर दहशत फैलाते हुए फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़ित युवक अपनी भाभी के साथ कदवा अपने घर जा रहा था। घटना के बाद युवक ने इसकी सूचना नवगछिया थाना को दी। सूचना पर नवगछिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे तीन की संख्या में थे और हथियार से लैस थे।
वे लोग बाइक से आये और ओवरटेक कर सामने गाड़ी खड़ी कर दी और हथियार दिखाकर गाड़ी लूट ली। युवक के साथ गाड़ी पर बैठी महिला दहशत में थी और रोये जा रही थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। उन्होंने बताया कि लुटेरों के पड़ोसी जिला के होने की बात सामने आ रही है।

