नवगछिया में जाह्ववी चौक पर हुआ हादसा, सुबह साढ़े पांच बजे से दाे घंटे तक दिक्कत

सूचना/खबरे

नवगछिया में जाह्ववी चौक पर दो ट्रकों में अामने-सामने की टक्कर के बाद विक्रमशिला सेतु पर रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे जाम लग गया। दुर्घटना के एक घंटे के बाद दाेनाें ट्रकाें काे किनारे कर सेतु पर अावागमन शुरू किया गया, लेकिन वाहनाें के ओवरटेक के कारण जाम की स्थिति बनी रही।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे सबसे ज्यादा दिक्कत सिपाही भर्ती की परीक्षा देने शहर अा रहे परीक्षार्थियों को हुई। परीक्षा छूटने के डर से कई छात्र बस से उतरकर पैदल ही चल पड़े। साढ़े सात बजे के बाद गाड़ियां धीरे-धीरे निकलने लगी। सुबह आठ बजे तक स्थिति सामान्य हुई।

इससे पहले बाइक सवार फुटपाथ हाेकर निकलते रहे। विक्रमशिला सेतु टीओपी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि जाह्नवी चाैक पर दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर के कारण दिक्कत हुई, लेकिन तुरंत स्थिति सामान्य करने का प्रयास शुरू हाे गया।