नवगछिया संगठन जिला में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 13 दिसंबर से प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर मारवाड़ी विवाह भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन खरीक प्रखंड अध्यक्ष शंभु कुमार मंडल ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक को संबोधित करते हुए सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने संगठन को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि गोपालपुर विधानसभा में मिली जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। वहीं, विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से ही संभव है और पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहती है।

प्रमंडलीय प्रभारी सह खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार ने बताया कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी प्रखंडों में सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में गोपालपुर विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो, सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिला कमेटी सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
