नवगछिया। नवगछिया में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को अनुमंडल अस्पताल में 80 मरीजों की कोरोना की जांच हुई जिसमें 30 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई उसमें नवगछिया बाजार, कदवा दियारा, जहांगीरपुर बैसी, पुलिस लाइन सहित आसपास के लोग शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।
