नवगछिया – नवगछिया में कोरोना भयावह रूप अख्तियार करता जा रहा है. ऐसी स्थिति में नवगछिया के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में कोरोना रोगियों के इलाज की व्यवस्था नहीं है. नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी में हुए शुक्रवार को कोरोना जांच में रिकॉर्ड 100 कोरोना संक्रमित रोगियों की पहचान की गयी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें गोपालपुर से 38, नवगछिया से 29, नारायणपुर से 22, बिहपुर से पांच, खरीक से एक, रंगरा से चार और इस्माइलपुर से एक संक्रमित रोगी की पहचान की गयी है. जानकारी मिली है कि वर्तमान समय में नवगछिया अनुमंडल में 500 से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं.
नवगछिया में 29 लोग कोरोना संक्रमित
नवगछिया : नवगछिया में शुक्रवार को 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस से उसे घर तक होम कवरन्टीन के लिए पहुचा दिया गया है.

संक्रमित पाए गए मरीज नवगछिया शहर सहित नगरह, नवादा, भवानीपुर, हड़नाथचक, सिंघिया मकंदपुर के है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.
