नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उसी गांव के रहने वाले के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने 26 फरवरी को रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि घटना के दिन उनकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और किशोरी के साथ जबरदस्ती की।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

