नवगछिया : नवगछिया में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, यह सड़क दुर्घटना नवगछिया एनएच 31 पर हुआ है, घायलों में मधेपुरा जिला के बिहारीगंज निवासी मो मोलिम के पुत्र मो फरीद, पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के रामजानी गांव निवासी मो वाजिद के पुत्र मो समीम, मधेपुरा जिला के बिहारीगंज निवासी मो साकिब के पत्नी बीबी मेहरु, मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के योगेंद्र मंडल के पुत्र अजय लाल मंडल,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मधेपुरा जिला के बिहारीगंज निवासी मो तस्लीम के पुत्र मो जमीर, नवगछिया थाना क्षेत्र के महद्दतपुर निवासी मुकेश कुमार के पुत्र अमित कुमार, खरीक थाना क्षेत्र के ढोड़िया निवासी शंकर पासवान के पुत्र आनंद कुमार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के बिंदटोली निवासी टुनो पासवान के पुत्र अंकित कुमार घायल हो गया है,
सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है.

