नवगछिया स्टेशन रोड के किराना दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरो ने दुकान के नगदी सहित सामानों की चोरी की है। चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान चोरो ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के बॉक्स को भी अपने साथ लेकर चला गया। चोरी की घटना के संदर्भ में दुकान के मालिक नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी विजय मंडल ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है।
दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह संध्या छह बजे अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया। शनिवार की सुबह मेरे दुकान के पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर बताया कि आपके दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर में दुकान पर आया तो देखा की मेरे दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान के समान बिखरे हुए है दुकान का से भाड़ी मात्रा में समान व दुकान जे गल्ले में रखे नगदी रुपये गायब है। चोरी के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोर लेकर चला गया है।

उन्हें दिए आवेदन में बताया कि दुकान में रखे डेढ़ लाख नगद सहित लाखों रुपये के किराना समानों की चोरी हुई है। वहीं दुकान में चोरी होने के संदर्भ में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि चोरी की घटना को लेकर रात में पैदल पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है। चोरो की गिरफ्तारी करने को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

