नवगछिया : मुस्लिम टोला में दो पक्षों में हुई मारपीट, ईंट-पत्थर चले, 17 घायल, 3 लोग गंभीर, रेफर -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुस्लिम टोला में बुधवार की सुबह दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से कुल 17 लोग घायल हो गए है। पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया। जहां, डाै. सुधांशु कुमार ने घायलों का इलाज किया। तीन घायल मो. मुराद, मो. सज्जाद व मो. अरशद को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मुहर्रम के मौके पर करतब दिखाने को लेकर आपस में कहा-सुनी व गाली-गलौज हुई थी। ग्रामीणों ने मामले को शांत कराया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परन्तु बुधवार की सुबह एक पक्ष लोग गोलबंद होकर लाठी, डंडा व भाला-फरसा से लैस होकर चाय दुकान पर चाय पी रहे कुछ युवकों की ओर लपके और मारपीट शुरू कर दिया। देखते-देखते रणक्षेत्र में तबदील हो गया। जम कर ईंट-पत्थर चले। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जेसीबी से सड़क से ईंट उखाड़ कर ईंट भी चलाए गए हैं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती दल-बल के साथ पहुंचे और घायलों को पुलिस गाड़ी से पीएचसी पहुंचाया।

अंचलाधिकारी मो. फिरोज इकबाल, सर्किल इंस्पेक्टर भारत भूषण, नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, रंगरा ओपीध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। पूरा टोला पुलिस छावनी में तबदील हो गया। जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार भारती, मुखिया प्रतिनिधि अजय चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे वगैरह भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

प्रथम पक्ष के मो. सादिक ने मो. सज्जाद सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है, दूसरे पक्ष मो. फरमूद ने मो. कारे सहित सात-आठ लोगों पर मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है। फिलहाल टोला में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने ऐहतियात वहां कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरफ से प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया गया है। पूरे मामले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।