नवगछिया: मुख्य पार्षद के दो व वार्ड पार्षद के लिए चार लोगों ने दाखिल किये नामांकन के पर्चे

NEWS

नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन के लिए आये प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ से अनुमण्डल कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल था। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में कुल छह लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जिससे मुख्य पार्षद के लिए पूर्व चेयरमैन सह पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष की पत्नी इंद्रा देवी व सोनी देवी ने नामांकन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वार्ड पार्षद के लिए वार्ड 14 से रेणु देवी, वार्ड 18 से पुष्पा देवी, वार्ड 8 से साक्षी सागर व नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष अभिषेक रमन ने नामांकन दाखिल किया। वहीं 34 लोगों ने नाजिर के यहां एनआर रसीद कटवाए। नामांकन के बाद बाहर निकले प्रत्याशियों को उसके समर्थकों द्वारा पुष्प माला पहनाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दे रहे थे।