नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिट्ठा पंचायत की मुखिया किरण देवी के घर पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी के मामले में अपन थानाध्यक्ष शशि कुमार के बयान पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के मुखिया किरण देवी के घर पर गोलीबारी किया गया था। मुखिया के स्तर से किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया गया।
जिस पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया जिसमें पश्चिमी भिट्ठा के हीटर कुमार उर्फ हीतो राय एवं कमला कुंड के विजय कुमार विजो यादव के को एक देसी कट्टा एवं खोखा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं

