नवगछिया | मृतक मिथुन यादव के परिजनों से मिलने भागलपुर विधायक अजीत शर्मा उनके घर शुक्रवार को पहुंचे। अजीत शर्मा ने मृतक के पिता श्रीकांत यादव को सांत्वना देते हुए कि सभी अपराधी किसी भी हाल में बचेगा नहीं। अजीत शर्मा ने मौके पर से नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा को फोन कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने को कहा।
अजीत शर्मा ने कहा कि पूरे घटना में सिर्फ एक राहुल यादव ही शामिल नहीं था इसमें और भी कई लोग शामिल हैं। साथ ही कुछ सफेदपोश भी इस हत्या में शामिल हैं इन सभी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। एसपी ने विधायक को विश्वास दिलाया कि राहुल यादव के बाद बचे अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।
बता दे की मिथुन यादव हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी एक लाख का इनामी राहुल यादव को पुलिस ने आसाम के गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतक मिथुन के पिता ने कहा कि पकड़ा गया आरोपी राहुल यादव के अनुसार जमीन के लिए उसके बेटे की हत्या की गई है। मगर ऐसा नहीं हो सकता।