नवगछिया : मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर जप्त.. 10 लाख का जुर्माना.

कदवा

ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा दियारा में गुरुवार को अवैध रूप से मिट्टी खनन में लगे दो जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर थाना ले आए हैं. जहां शुक्रवार को ढोलबज्जा थाना पहुंचे माइनिंग पदाधिकारियों ने जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर मालिकों पर बतौर 10 लाख का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी मालिकों का पता लगाया जा रहा है. जिसमें एक ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन नवीननगर पुनामा (झड़काहवा) व कदवा के हैं. एक जेसीबी मशीन चौसा के बताया जा रहा है.