बिहपुर। मारपीट के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त राजेश मंडल को बिहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया। आरोपी को 19 नवंबर 2025 को बिहपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह मामला 27 सितंबर 2022 को दर्ज वाद से संबंधित है। वादी रंजीत मंडल ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी राजेश मंडल सहित 7–8 लोगों ने उनके घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या–521/2022 दिनांक 27 सितंबर 2022 को भारतीय दंड संहिता की धाराएँ 147, 148, 149, 341, 327, 307, 354, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस अब तक चार अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नवीनतम गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश मंडल (पिता – धैरू मंडल), निवासी निरुदिनपुर दुधेला, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
