बिहपुर । प्रखंड के मडवा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर बाबा को जल अर्पित किया। श्रद्धालु ने बुधवार की अहले सुबह से महादेव, मां पार्वती, मां काली, भगवान विश्वकर्मा, बजरंग बाबा, ठाकुर जी एवं नन्दी महराज को जल अर्पित कर मंगलकमाना किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव, नमः शिवाय के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास जी महराज ने बताया कि माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर दान पुण्य का बहुत ही महत्व है।
माघी पूर्णिमा पर देवता भी गंगा स्नान करते हैं। उधर माघी पूर्णिमा के अवसर पर नन्हकार गंगा घाट, बोचाही गंगा घाट एवं रामनगर सोनवर्षा गंगा घाट पर मेला जैसा नजारा था। वहीं नन्हकार गंगा घाट पर चौबीस घंटे का अखंड रामधुन पर कलाकर नाचते नजर आये। लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। इस दौरान बिहपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पीएसआई आशुतोष कुमार, उमाशंकर कुमार आदि सक्रिय नजर आ रहे थे।

