नवगछिया में महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग अब साइबर डीएसपी करेंगे। इस संबंध में नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने आदेश जारी किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जारी आदेश के अनुसार, अब तक इन मामलों की निगरानी डीएसपी मुख्यालय मनोज कुमार सुमन के जिम्मे थी। नए आदेश के तहत साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार सभी मामलों का तथ्यात्मक और साक्ष्य आधारित पर्यवेक्षण करेंगे।
निर्देश में कहा गया है कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समय पर प्रगति प्रतिवेदन भेजा जाएगा। साथ ही फरवरी 2026 से पूर्व के सभी मामलों को साइबर डीएसपी को हस्तांतरित करने का आदेश दिया गया है।

इस निर्णय से संवेदनशील मामलों की निगरानी में पारदर्शिता और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
