नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के द्वारा नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में बनाए गए कोरोना सेंटर में बुधवार को 21 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया जांच में लिए गए लोगों में नारायणपुर प्रखंड के सात व्यक्ति, खरीक प्रखंड के पांच व्यक्ति, बिहपुर प्रखंड के तीन व्यक्ति, रंगरा प्रखंड के दो, गोपालपुर प्रखंड के दो व्यक्ति, इस्माइलपुर प्रखंड के एक व्यक्ति एवं नवगछिया प्रखंड के व्यक्ति का सैंपल लिया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि जिन लोगों का सैंपल लिया गया है उन सभी लोगों को मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में रखा गया है. मालूम हो कि सोमवार को 26 लोगो एवं मंगलवार को दस लोगो का सेंपल पूर्व में भेजा गया है. जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा कि सोमवार को भेजे गए सेंपल की जांच रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है. सेंपल को जांच के लिए एम्स भेजा गया है.

तीन क्वारंटिन सेंटर पर तीन नोडल पदाधिकारी,तीस शिक्षक को किया गया है तैनात
नारायणपुर – प्रवासी मजदुर के लिए नारायणपुर प्रखंड में तीन क्वारन्टीन सेंटर बनाया गया है जिसमें टिचर्स ट्रेनिंग कॉलेज नागरपारा,नवोदय विद्यालय नागरपारा, उच्च विद्यालय नारायणपुर को बनाया गया है.पीटीइसी नागरपारा में नोडल पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश सिंह, वरीय पदाधिकारी में बीआरपी मिथिलेश कुमार के साथ नौ शिक्षक सहित अन्य को तीन तीन पाली में लगाया गया है.
जेएनवी नागरपारा में नोडल पदाधिकारी में मनरेगा पीओ कुमार सुंदरम के साथ वरीय अधिकारी में मध्य विद्यालय बिरबन्ना के प्रधानाध्यापक जयशंकर ठाकुर के साथ नौ शिक्षक सहित अन्य को लगाया गया है.उच्च विद्यालय नारायणपुर में नोडल पदाधिकारी जीविका बीपीएम बुद्धिमान नाथ विहंगम के साथ वरीय पदाधिकारी में मध्य विद्यालय मनोहरपुर के प्रधानाध्यापक मुकेश पासवान के साथ नौ शिक्षक सहित अन्य को लगाया गया है.सभी को तीन पाली मेंआठ – आठ घंटे का ड्यूटी दिया गया है.
