नवगछिया, रंगरा सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी गांव के शिक्षक सुमन सिंह उर्फ अंश कुमार की पत्नी अमृता सिंह उर्फ बबली की हत्या गला दबाकर कर दी गयी है। घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पर रंगरा सहायक थाना सहित गोपालपुर थाना अध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की सूचना पर मृतक महिला के मायके कटिहार जिला अंतर्गत नवाबगंज निवासी पिता शैलेंद्र प्रसाद सिंह अपनी पुत्री मीनू कुमारी के साथ मदरौनी पहुंचे। अमृता की शादी मदरौनी के सुमन सिंह उर्फ हंस कुमार से सात साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद स पति से आए दिन किसी बात को लेकर के विवाद होता था। घटना के समय मुख्य दरवाजे का गेट खुला हुआ था। अमृता बेड पर अचेत अवस्था में थी। उसके गले पर निशान मिला है। साथ ही घर का सीसीटीवी टूटा हुआ और घर का सामान बिखरा मिला।
शिक्षक पति पर दहेज हत्या का आरोप
मृतक महिला के पिता कटिहार जिला के कोढ़ा निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल वर्ष 2016 को सुमन सिंह के साथ उसकी पुत्री की शादी हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप चार लाख 51 हजार रूपये, मोटरसाइकिल, जेबर, फर्नीचर एवं अन्य समान दिया था। सास-ससुर के मौत के बाद अमृता का पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था। उसको खाने का खर्च भी नहीं देता था। पांच लाख रुपये दहेज की मांग किया करता था। सुमन सिंह बांका जिला के बौंसी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसवरना में सहायक शिक्षक है। वह मदरौनी से रोजाना स्कूल जाता था लेकिन लौटने के बाद पड़ोसी के घर रात व्यतीत करता था। अमृता घर में अकेली रहती थी।

शुक्रवार की सुबह अमृता के पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर का गेट खुला हुआ है, आवाज देने पर अमृता कुछ बोल नहीं रही है। पिता ने पड़ोसी को अंदर जाकर देखने के लिए कहा। पड़ोसी अंदर जाकर देखा तो वह मृत पड़ी हुई थी। घटना स्थल पर तकिया की रूई भी फैली हुई थी। अमृता देवी के गले में लाल रंग का जख्म का निशान, ठेहुना, कलाई व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। मृतका के पिता का आरोप है कि सुमन ने अपने साथी के साथ मिलकर तकिया से मुंह दबाकर अमृता की हत्या की है।
एसडीपीओ बोले, महिला की हुई है हत्या
एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पूरे मामले को लेकर पुलिस फॉरेंसिक जांच कर रही है। मृतका की मौत नहीं उसकी हत्या हुई है। जिसमें दो कारण से हत्या की पुलिस जांच कर रही है। मृतका के पिता के आरोप के आधार पर उसके पति सुमन की पूरी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही कहीं लूट के प्रयास से हत्या तो नहीं की गई है, इसकी भी जांच कर रहे हैं। देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डल अस्पताल भेज जा रहा है।
