नवगछिया : महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए राजद की बैठक

EVENT

नवगछिया : जिला राजद, नवगछिया की ओर से आनंद निलय भवन, नवगछिया में सोमवार को राजद सदस्यता अभियान की समीक्षा, बूथ कमेटी, पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में पांच मार्च को युवा चौपाल कार्यक्रम और आठ मार्च को पटना के बापू सभागार में आयोजित माई-बहिन मान महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए एक दिवसीय बैठक की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान और संचालन युवा राजद के जिलाध्यक्ष अमन आनंद ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव उपस्थित थे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, एनडीए की 19 वर्षों से सरकार है। भाजपा-जदयू 17 वर्षो से  सरकार में है, लेकिन  नवगछिया की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि कुछ नहीं है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व वाली राजद शासनकाल में पुलिस नवगछिया लगातार  विकास  के पथ पर बढ़ते रहा। मुख्यमंत्री रहते लालू प्रसाद यादव ने  नवगछिया  अनुमंडल के अंतर्गत नए चार प्रखंडों नारायणपुर, खरीक, इस्माईलपुर और रंगरा का स्थापना किया। नवगछिया को पुलिस जिला का दर्जा दिया। यह नवगछिया  अनुमंडलवासियों के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हुआ और लोगों का समग्र  विकास  हुआ