नवगछिया : महदत्तपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास अज्ञात ट्रेन से कटने से युवक की हुई मौत -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया स्टेशन से पश्चिम महदत्तपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार की देर रात को अज्ञात ट्रेन कटने से नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खतकिया वार्ड 16 निवासी एक 35 वर्षीय युवक लक्ष्मी नारायण साह की मौत हो गई. ट्रेन की चपेट में युवक की मौत होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया थाना पुलिस को दी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस घटना स्थल पर पहुचीं एवं युवक के शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा. युवक की पहचान होने के बाद पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई. सूचना मिलने पर मृतक के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया. युवक की मौत से परिजनों के रो रो कर बुरा हाल था.

मृतक के परिजन गहरे सदमे मव थे. परिजनों ने कहा कि मृतक युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण उसका रांची से इलाज चल रहा था. परिजनों ने कहा कि सोमवार की संध्या सात बजे के आसपास में घर निकला था. परिजनों का कहना है कि वो अक्सर घर से भाग जाता था. जिसके बाद उसे काफी खोजबीन करने के बाद उसे लाया जाता था.