नवगछिया : मदरौनी में एक ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

सूचना/खबरे

नवगछिया। रविवार को नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए। इस घटना में परवत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा के निवासी अरविंद कुमार और गरैया की निवासी कविता देवी को चोटें आई हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मदरौनी चौक पर काम करके लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के पश्चात, आसपास के लोगों ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज किया गया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।