नवगछिया । गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद गोपालपुर, इस्माईलपुर और रंगरा प्रखंडों के कई गांवो में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। मदरौनी गांव के पुलिया से सधुआ चापर गांव की ओर कोसी नदी का पानी जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यहां पर पिछले 5 सालों से बाढ़ से स्थानीय लोग हलकान हैं। वर्ष 2013-14 मदरौनी तटबंध टूट जाने के कारण यहां पर तटबंध फिर से नहीं बन पाया है। कोसी का जलस्तर चेतावनी स्तर से 37 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है।
गंगा का जलस्तर भी चेतावनी स्तर को पार कर 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। इस्माईलपुर में भी गंगा के जलस्तर बढ़ने के बाद निचले इलाकों में तटबंध के बाहर कई गांव में पानी फैल रहा है। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने बताया कि यहां पर किसी तरह का कटाव का दबाव नहीं है।

