नवगछिया : मड़वा में मां पार्वती मंदिर के शिखर पर लगेगा अष्टकलश.. निर्माण लगभग पूरा

सूचना/खबरे

बिहपुर : मड़वा गांव स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम मैं श्रद्धालुओं के सहयोग से मां पार्वती के पुराने मंदिर की जगह नए मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बताया गया कि जुलाई से पहले मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। मालाकोली, तहसील लोहा जिला नांदेड़ महाराष्ट्र के शिल्पकार माधव तिड़के ने बताया कि मंदिर के प्रथम तल से शिखर तक का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 मंदिर के निर्माण कार्य को कमेटी अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं। बताया गया कि मां पार्वती के मंदिर के शिखर पर रामनवमी के पूर्व अष्टकलश सुशोभित होगा। इस पुनीत कार्य में रूपेश रूप, लक्ष्मण चौधरी, गोपाल चौधरी, मनीष चौधरी, व्रजेश, डब्लू राय, बिक्की, विजय राय, अजीत कुंवर, मिल्टन, संजय राय, सुधीर पासवान, चंदन चौधरी, संजय पंडा, किशो राय आदि भागीदारी कर रहे हैं।