नवगछिया – नवगछिया के मक्खातकिया मोहल्ले में सोमवार को नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में मोहल्ले के ही मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के हवाले से जानकारी दी गई है कि नवगछिया थाने के दारोगा प्रभात कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी जिसमें शराब पीने के आरोप में आरोपी मुकेश कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में आरोपी का मेडिकल करवाया है. जानकारी दी गई है कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मक्खातकिया 9 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार


नवगछिया – नवगछिया के मक्खातकिया मोहल्ले में सोमवार को नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर 9 लीटर देसी शराब के साथ मोहल्ले के प्रकाश रजक को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के हवाले से जानकारी दी गई है कि गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाने के दारोगा अजीत कुमार ने छापेमारी की थी. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
