नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र मक्खतकिया में अपने रिश्तेदार के यहां मुहर्रम के अवसर पर मेला देखने आई खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के डोयढा की 15 वर्षीय किशोरी के साथ सोमवार की देर रात मक्खतकिया निवासी कुमार ने दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना के संबंध में पीड़ित लड़की के बयान पर नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं आरोपी युवक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित लड़की ने बताया कि वह अपने बुआ के यहां मुहर्रम के अवसर पर मेला देखने के लिए आई हुई थी. रात में खाना खाकर वह घर के अन्य बच्चों के साथ छत पर सोई हुई थी.

इसी दौरान पड़ोस के कुमार छत से होकर मेरे छत पर आए और मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. इस दौरान हल्ला करने पर घर के लोग एवं आसपास के लोग भी जग गए. इसके बाद घर वालों ने उसे पकड़ लिया. मौके पर इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी गई. सूचना के मिलने पर नवगछिया पुलिस आई और कुमार को जीप पर बैठा कर अपने साथ ले गई.

