नवगछिया : मंदिर में मां दुर्गा की आरती में उमड़ी भीड़.. मैया के मंदिर में दंड

EVENT

नवगछिया । नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में शारदीय नवरात्र के साथ-साथ दुर्गापूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह से मां दुर्गा के दरबार में श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। संध्या होते ही महिलाओं के साथ लड़कियों की भीड़ दीया जलाने के लिए मंदिरों में उमड़ने लगी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में संध्या समय बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने दीये जलाये। संध्या समय आरती में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं बाजार के राजेन्द्र कॉलोनी स्थित पुनमा दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं द्वारा मैया के मंदिर में दंड लगाया गया। यहां एक पूजा को बलि भी दी गयी।