नवगछिया : भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में श्रीराम कथा सत्संग का शुभारंभ

EVENT

भ्रमरपुर। दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीराम कथा सत्संग का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन व्यास पीठ पर पूज्य रामेश्वर उपाध्याय आसीन हुए। इस अवसर पर ग्रामीण विनय कुमार झा ने उनका स्वागत किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत नवल किशोर दास थे। सांवरिया सेठ शंभू गोस्वामी और संजय झा ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक हिमांशु मोहन मिश्र ‘दीपक’ ने गणेश वंदना और माँ दुर्गा के भजन प्रस्तुत कर की। वहीं प्रोफेसर अरविंद झा ने भी उपस्थित श्रोताओं को संबोधित किया।

इस दौरान गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और रामचरितमानस की रचना से जुड़ी कथा सुनाई गई, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।