नवगछिया। अभाविप के आयाम स्टूडेंट्स फॉर सेवा, एसएफएस, आयाम भागलपुर (नवगछिया) के माध्यम से नवगछिया के कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा टोला मिलन चौक पर शादी में बचे भोजन का वितरण किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि समाज में किसी भी प्रकार के भोज के अवसर पर भोजन बच जाए तो हम सभी अभाविप कार्यकर्ताओं को सूचना अवश्य करें ताकि उस भोजन का सदुपयोग हो जाए। मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, रघुवीर कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
