नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा सीट से जेडीयू के चार बार के विधायक रहे गोपाल मंडल ने इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। पार्टी ने इस सीट से पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को टिकट दिया है। टिकट कटने से नाराज गोपाल मंडल अब बागी तेवर में दिखाई दे रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में मंच से संबोधित करते हुए गोपाल मंडल भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने कहा —
“लड़ाई आर-पार की है। नीतीश कुमार को बहका कर मेरा टिकट कटवा दिया गया है। अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो माफ कर दीजिए। मैंने कभी गलत नहीं किया और न ही करूंगा।”
इसके बाद उन्होंने रोते-रोते मंच से नारा लगवाया — “प्रेम से बोलो, नीतीश कुमार की जय!”
उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और जनता को यह दिखाना है कि “असली जन नेता कौन है।”

भीड़ में भावनाओं का उफान
गोपाल मंडल के इस भावनात्मक संबोधन के दौरान भीड़ ने ज़ोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। “गोपाल मंडल जिंदाबाद” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से सभा स्थल गूंज उठा। समर्थकों के उत्साह और भावनाओं को देखकर मंच पर मौजूद नेता खुद को संभाल नहीं पाए और कुछ देर के लिए बोलना बंद कर दिया।
जनता से भावुक अपील
सभा के अंत में उन्होंने समर्थकों से कहा —
“इस बार न्याय दिलाना है और अपने बागी नेता को विजयी बनाना है।”
सभा का समापन “इंकलाब जिंदाबाद” और “गोपाल मंडल जिंदाबाद” के नारों के साथ हुआ

Comments are closed.