बिहपुर। एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर स्थल निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को जरूरी दिशा निर्देश दिये। प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम ने बताया कि भारत जोड़े यात्रा का जत्था 9 जनवरी को बिहपुर विस में प्रवेश करेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यात्रा का ठहराव एसडी कॉलेज गौरीपुर में होगा। जहां व्यवस्था की देखरेख वरीय कांग्रेसी नवीन शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला, मोहम्मद अरशद अली, सोनू ईश्वर आदि करेंगे।
जत्था सोनवर्षा दोमुहि होते हुये मांगनशाह रहमतुल्ला अलेह के मजार पर पहुंचेगा और चादरपोशी करेगा। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम पहुंचेगी। यहां से भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जत्था खगड़िया की ओर बढ़ जाएगा।

