नवगछिया : भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में दोनों वर्गों में जीते

खेल

नवगछिया । भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा अशदतला ( पश्चिम बंगाल ) में खेली जा रही 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में बिहार ने पहले लीग मैच में मणिपुर को 35-26,35-13 से एवं दूसरे लीग मैच में सिक्किम को 35-10,35-8 से पराजित किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं महिला वर्ग के पहले लीग मैच में बिहार ने मणिपुर को 35-21, 35-14 से एवं दूसरे लीग मैच में सिक्किम को 35-18, 35-10 से पराजित किया।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग के मैच में बिहार की ओर से कप्तान विनोद कुमार, अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार, रोहित कुमार ने एवं महिला वर्ग के मैच में बिहार की ओर से कप्तान संगीता कुमारी, युक्ता रानी, पूनम कुमारी, कविता कुमारी, मुस्कान ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।