बिहपुर। बुधवार को भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी अलाकमान के निर्देशानुसार केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर तीस जून तक चलने वाले नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपा महाजनसंपर्क अभियान में जुट गए ।बुधवार को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी के अगुवाई व मंडल उपाध्यक्ष विकेश कुमार के संचालन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोनवर्षा गांव में हर घर दस्तक र्कायक्रम चलाते हुए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केंद्र की मोदी सरकार के उपलब्धियों व आमजन के हित से जुड़े चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं के बारे भी बताया।वहीं बताया गया कि 14 जून को बभनगामा में पार्टी के संयुक्त मोर्चा का कार्यक्रम होगा।
इस मौके पर आमोद उर्फ बबलू चौधरी,आशुतोष कुमार समेत अरूण चौधरी,कल्याण झा,मिथिलेश चौधरी,आनंद,शिवम व गोलू आदि समेत अन्य कई भाजयुमोे के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

