नवगछिया : नवगछिया के भाजपा नेता विनोद कुमार मंडल को संगठन ने दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. अनुसुचित जाति मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सह नवगछिया पुलिस जिला चुनाव प्रभारी सुबोध पासवान ने प्रभात खबर को बताया कि विनोद के पिछले कार्यकाल की उपलब्धि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्होंने कहा कि दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने वालों में विनोद सबसे कम उम्र के हैं. आशा है अपने आगे के कार्यकाल में भी विनोद जी समदर्शिता और उपलब्धि की गति को बरकरार रखेंगे. मालूम हो कि इस बार जिलाध्यक्ष के लिए कई नामों की चरचा हो रही थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खुद विनोद ने भी कह दिया था कि इस बार वे जिलाध्यक्ष बनने के दौड़ में शामिल नहीं है. मालूम हो कि विनोद की पहचान भाजपा के एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में होती है. किशोरवय उम्र में ही वे संघ से जुड़ गये थे और भाजपा के लिए पोस्टर साटने से लेकर माइकिंग तक किया. विनोद ने अपने जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में सबसे बड़ी उपल्ब्धि भाजपा की अपनी जमीन पर भाजपा कार्यालय स्थापित करना रहा.


