नवगछिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन बुधवार 14 जून को अपने एकदिवसीय दौरे में राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया पहुंचेंगे जहां वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उजानी में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं पार्टी कार्यालय में आयोजित गोपालपुर विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन एवं बिहपुर विधानसभा के बभनगामा आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके उपरांत विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत बिहपुर वीरपुर के बीच निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने दी।

