नवगछिया/भागलपुर : लोकपाल कार्यालय में मारपीट मामले में मदरौनी का मुखिया गिरफ्तार

NEWS

भागलपुर। शनिवार को लोकपाल कार्यालय में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में मदरौनी के मुखिया अजीत कुमार सिंह को जोगसर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद मुखिया अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत था। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने जोगसर थाने में केस दर्ज कराया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना को लेकर एक तरफ से मदरौनी के मुखिया अजीत कुमार सिंह ने जबकि दूसरी तरफ से ब्रजेश सिंह ने केस दर्ज कराया था। मुखिया का कहना था कि वे दो सितंबर को लोकपाल के यहां पेशी में आए थे। उसी दौरान मनरेगा को लेकर बातचीत हो रही थी। उनका कहना है कि उसी दौरान अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने गालीगलौज शुरू कर दी।

जब उनसे कहा कि गालीगलौज क्यों कर रहे हैं तो अमरेंद्र और उनके बेटे ब्रजेश सिंह और उनके साथ अनिल सिंह ने उनपर रॉड से हमला कर दिया। दूसरी तरफ से रंगरा मदरौनी के ही रहने वाले ब्रजेश सिंह ने केस दर्ज कराया था। उनका का कहना था कि मनरेगा में नियम विरुद्ध हुए कार्य को लेकर उन्होंने लोकपाल के यहां आवेदन दिया था जिसकी सुनवाई में शनिवार को वे आए थे।

उनका कहना था कि मदरौनी के मुखिया ने अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना ने उनपर चाकू से हमला कर दिया था। उनका कहना था कि हमले में उनके सिर में जबकि उनके पिता अमरेंद कुमार सिंह के होठ और हाथ की अंगुली में गंभीर चोट आई।