नवगछिया/भागलपुर : डीएम ने स्कूलों में बच्चों की छुट्टी का सुबह 10:45 बजे तक करने का दिए आदेश

सूचना/खबरे

भागलपुर। जिले में भीषण गर्मी व लू को देखते हुए डीएम ने स्कूलों में बच्चों की छुट्टी का सुबह 10:45 बजे तक करने का आदेश दिया है। पहले 11:45 बजे तक पढ़ाई के बाद छुट्टी का आदेश दिया गया था। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए समय में तब्दीली की गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि गुरुवार से नये आदेश के तहत जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों (प्री-नर्सरी और आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में पठन-पाठन का काम सुबह 10:45 बजे तक ही संचालित किया जा सकेगा। डीएम ने एसडीओ व जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है।