भागलपुर । सबौर थाना क्षेत्र के ग्लोकल अस्पताल के समीप मंगलवार की रात हुई गोलीबारी मामले का खुलासा पुलिस की टीम ने कर दिया है। गोलीकांड में तीन घंटे के अंदर तीन अपराधियों को गिरफ्तार गया है। पुलिस की टीम ने इस मामले में एक देसी कट्टा, एक पिस्टल एवं 14 कारतूस, एक खोखा, तीन मोबाइल और एक पिठ्ठु बैग के साथ भागलपुर जिला के हरियो गांव निवासी स्व. सुरेंद्र सिंह के पुत्र पियुष कुमार, सहरसा जिला के सुखासिनी गांव निवासी विदुर यादव के पुत्र के सम्पत यादव और खगड़िया जिला के पनसलवा गांव निवासी प्रफुल्ल सिंह के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बाबत एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में सबौर थाना अन्तर्गत ग्लोकल अस्पताल के समीप नवगछिया के रहने वाले सच्चिदानंद सिंह (हरियो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि) को अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में घायल की जमीन बायपास में है। आपसी लेनदेन और जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए कई घंटों से रेकी कर रहे थे। जिसका साक्ष्य भी मिला है। सिटी पुलिस अधीक्षक राज के नेतृत्व में इस घटना का खुलासा के लिए टीम का गठन किया गया था। मुख्य षड्यंत्रकर्ता ने दो शूटर के मार्फत इस गोलीकांड को अंजाम दिया है। जमीन विवाद, लेनदेन, वर्चस्व और कई साल पहले हुई हत्या मामले में बदला लेने से यह जुड़ा हुआ है।

