नवगछिया : भागलपुर आईजी का पुलिस लाइन में दौरा.. समीक्षा बैठक

सूचना/खबरे

भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार ने बुधवार देर शाम नवगछिया पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के साथ प्रशिक्षणरत नए जवानों की गतिविधियों का जायजा लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आईजी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों से अनुशासन, शिष्टाचार और सम्मान पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि एक आदर्श पुलिसकर्मी के लिए ये गुण अत्यंत आवश्यक हैं।

इस दौरान आईजी ने मेस और बैरक का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में नगर थाना प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, हेडक्वार्टर डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

आईजी ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए अपराधियों की सूची की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक रणनीति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के लिए तैयार किया जा रहा है।

आईजी का यह दौरा नवगछिया पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहा। यह दौरा न केवल प्रशिक्षण व्यवस्था का मूल्यांकन था, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति और चुनाव पूर्व तैयारी की दिशा में एक अहम कदम भी था।