नवगछिया : भवानीपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, बोलेरो से 119 लीटर

Crime Reoprts

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर नया टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। मामले में शत्रुघ्न हरिजन ने गांव के ही मनु हरिजन और प्रकाश हरिजन पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जाह्नवी चौक के पास बोलेरो से 119 लीटर से अधिक शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

नवगछिया। उत्पाद विभाग और नवगछिया पुलिस की संयुक्त टीम ने जाह्नवी चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 119.160 लीटर अवैध शराब बरामद की है। टीम ने मौके से सहरसा जिले के नोहट्टा निवासी वाहन चालक ऋषि कुमार को गिरफ्तार कर लिया और बोलेरो को जब्त कर लिया।
मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।