नवगछिया : भवानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा लगन हत्याकांड का आरोपी आशीष यादव-Naugachia News

बिहपुर

14 जून को बहियार में दौड़ा-दौड़ा कर अपराधियों ने मारी थी गोली

लगन यादव हत्याकांड का आरोपी आशीष यादव मंगलवार की रात भवानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के कछुआ बहियार में मवेशी चराने के दौरान 14 जून 2019 की शाम 6 बजे गनौल निवासी लगन यादव गोली मार हत्या की गई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपराधियों ने बहियार में दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एक आरोपी की गिरफ्तारी घटना के बाद ही पुलिस ने कर ली थी और दूसरे को मंगलवार की रात पकड़ने में पुलिस कामयाब हो गई।

भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी के उसके घर होने की जानकारी पुलिस को मिली, इसके बाद टीम गठित कर पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशीष को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कहा कि इस हत्याकांड में 4 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।