नारायणपुर| बिहपुर के अमरी विशनपुर दियारा में रविवार को एक किशोरी भटककर पहुंच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिहपुर पुलिस को दी। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार के निर्देश पर दारोगा ओमप्रकाश सिंह और महिला जवान मौके पर पहुंचे।

Whatsapp group Join

पुलिस ने किशोरी को बालिका गृह भागलपुर भेज दिया। प्रभारी थाना अध्यक्ष बताया कि लड़की की उम्र 14-15 वर्ष है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। नाम पता बताने में सक्षम नहीं है। किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद बालिका गृह भेज दिया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *