नवगछिया : नरकटिया गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के आयोजन का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस के अवसर पर भागवत महात्म्य पर वाचन कर रहे कथाव्यास आचार्य मांगन बाबा ने कहा कि श्रीमद्भागवत मात्र एक ग्रंथ नहीं,
अपितु भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है। इसका श्रवण, पठन और चिंतन आत्मा को पवित्र करता है और जीवन को मोक्ष की ओर अग्रसर करता है। इस मौके पर आयोजक सविता देवी, दीपक राय, धीरज राय, नीरज राय आदि ने सफल संचालन किया।