नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के चापर ढाला के समीप रंगरा पुलिस ने 1 दिन पूर्व घर से अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली लड़की को उनके बॉयफ्रेंड के साथ बरामद किया है। लड़का और लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस ने लड़की का बयान नवगछिया न्यायालय में कलमबंद करवाया। लड़की ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी मर्जी से अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेकिन इसकी सूचना अपने माता-पिता को नहीं दे पाई। लड़की ने अपने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा जताई। जिसके बाद लड़की को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया और लड़के को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताते चलें कि बीते रविवार को ही लड़की अपने माता-पिता को बिना बताए अपने गांव की नहीं एक बॉयफ्रेंड के साथ कहीं घूमने के लिए चली गई थी।

लड़की के माता-पिता के द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब लड़की का कोई अता पता नहीं चला तो लड़की के पिता ने रंगरा ओपी में गांव के ही एक लड़के के विरुद्ध लड़की के अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रंगरा पुलिस लड़की की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। साथ हीं चापर ढाला के सभी बने चेकपोस्ट पर भी लड़का लड़की के संबंध में अलर्ट किया गया था। जिसके बाद लड़की को उनके बॉयफ्रेंड के साथ बरामद कर लिया गया।

