बिहपुर । प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वर नाथ धाम में बुधवार को भी शिवभक्तों द्बारा महादेव, मां पार्वती, मां काली,बाबा बजरंग, बाबा विश्वकर्मा, ठाकुर जी एवं नंदी जी महराज को जलार्पण का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु भक्तों को लिये गर्भगृह में रोशनी का पर्याप्त व्यवस्था किया गया।इस दौरान पुरा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। वही शिवभक्तों ने मंदिर से सटे कुओं से जलभर कर बाबा को अर्पित किया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसी मान्यता हैं इस कुएं के जल चढाने से महादेव प्रसन्न होतो हैं और भक्तों की मनोकामना जल्द पूरी होती हैं । वही मेला परिसर में लगे मेले का लोग जमकर लुफ्त उठा रहें हैं ।वही शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर मुखिया प्रतिनिधि शुभम चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि गोपाल चौधरी समेत झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार सक्रिय नजर आ रहें हैं ।
