नवगछिया। देशभर में जम्मू कश्मीर के पहलगाम बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की जा रही है। बिहपुर के भाजपा विधायक इं शैलेंद्र ने इस हमले को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह सभी भारतीयों को झकझोर देता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि सरकार अपनी सहायता दे रही है,
लेकिन यह पहली कार्रवाई है और कायरों को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी इस बर्बरता की निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।.

