नवगछिया : बैंकों में रहा सन्नाटा, दो हजार का नोट बदलने नहीं आये लोग

सूचना/खबरे

नवगछिया । दो हजार के नोट के प्रचलन से बाहर होने पर बैंक में नोट बदलने के लिए पहले दिन 23 मई को सन्नाटा छाया रहा। नोट बदलने के लिए लोगों की भीड़ की आशंका के मद्देनजर स्टेट बैंक नवगछिया बाजार के मुख्य शाखा में कड़े बंदोबस्त किये गए थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैंक के मुख्य प्रबंधक खुद घुम घुमकर काउंटर को देख रहे थे। दोपहर तक बैंक में नोट बदलने के लिए लोग नहीं आये। शाखा प्रबंधक ने बताया कि दो हजार का नोट बदलने का अंतिम समय 30 सितंबर है। इसीलिए लोग अभी काफी समय होने के कारण नहीं आ रहे हैं।